फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों को रैली या सार्वजनिक समागम के लिए लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बुधवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ईशा कालिया की ओर से सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की गई और उन्हें मतदाता वोटर सूचियों की कॉपियां सौंपी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन योग्यता 1 से 5 जनवरी तक कर दी गई है। इस दौरान बिना फोटो वाली वोटर सूची और सीडी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। वहीं, साफ किया गया है कि वोट बनाने की प्रक्रिया अभी तक जारी है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोरोना के केसों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान कोविड दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अपील की है कि वह अपने पोलिंग और बूथ लेवल एजेंट का टीकाकरण जरूर करवा लें। किसी भी तरह की रैली या सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए उन्हें रिटर्निंग अफसर से अनुमति लेनी होगी। क्योंकि चुनाव आचार संहिता किसी भी समय लग सकती है और सभी राजनीतिक पार्टियों को इसका पालन करना होगा।
गठित की फ्लाइंग स्कवाड की टीमें
डीसी डॉ. ईशा कालिया ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक फ्लाइंग स्कवाड, सर्विलांस टीम और वीडियो सर्विलांस टीमों का गठन हो गया है। यह टीमें चुनावी आचार संहिता लगने के साथ ही अपना काम शुरू कर देंगी। ऐसे में समूह राजनीतिक पार्टियां चुनावी आचार संहिता लगने के बाद उसकी पालना करें, जिससे बाद में किसी को भी किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें