फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के आरोपी डीएफओ एवं ठेकेदार का 2 दिन बढ़ा पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार मोहाली के डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह एवं ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह उर्फ हम्मी को विजिलेंस ब्यूरो ने कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में विजिलेंस ब्यूरो को बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पूछताछ के बाद दोबारा सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ डब्लूडब्लूआईसीएस के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी। शिकायत के साथ एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी पेश किया था जिसमें डीएफओ पर दो लाख रिश्वत के लेने एवं एक करोड़ रुपये मांगने के आरोप थे। साथ ही दस लाख रुपये मासिक रूप से एवं हर फार्म हाउस की बिक्री पर पांच लाख रुपये हिस्सा मांगने के भी आरोप हैं। वहीं ठेकेदार पर इस मामले में मध्यस्थता करने के आरोप हैं। विजिलेंस ब्यूरो दोनों आरोपियों की चल-अचल संपत्ति के साथ-साथ बैंक खातों की छानबीन जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें