फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पहलवानों के समर्थन में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 May 2023 02:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवानों के समर्थन में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के बाहर सांसद बृजभूषण की गिरफ्तार की मांग को लेकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सोहाना के गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के बाहर खिलाड़ियों ने रविवार को प्रदर्शन कर भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों ने धरने को समर्थन देने के लिए किया। यूथ ऑफ पंजाब के चेयरमैन परमदीप सिंह बैदवान की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ।
इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि सात बेटियों ने बृजभूषण पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अभी तो सिर्फ सात बेटियां ही सामने आई हैं, न जाने ऐसी कितनी ही बेटी-बहनें होंगी जो इस हरकत की शिकार हुई हैं। लोकसभा में 78 महिला सांसद हैं, लेकिन किसी ने इन महिला खिलाड़ियों के हक में आवाज नहीं उठाई। नारेबाजी करते हुए खिलाड़ियों ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली संस्थाएं आज कहां गईं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक रोजाना शाम एक घंटा यहीं पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में सेक्टर-78 स्पोर्ट्स स्टेडियम के अभ्यास करने वाले खिलाड़ी, सीनियर एथलीट राज बाजवा, अमरजीत सिह, डॉ. हरविंदर सिंह, कोच स्वर्ण सिंह, मलकीत सिंह, सुखजीत सिंह, छोटे और बड़े बच्चे, उनके अभिभावक, पैरालंपिक खिलाड़ी दारा सिंह, कौमी इंसाफ मोर्चे से बलविंदर सिंह, किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान किरपाल सिंह, यूथ ऑफ पंजाब से गुरदीप सिंह विक्की, किसान नेता सुखचैन सिंह चिल्ला आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें