फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट, 1.59 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एरोसिटी के जी-ब्लॉक में स्थित बेदवान पेट्रोल पंप के सेल्समैन की शिकायत पर मारपीट करने और 1.59 लाख रुपये लूटने के आरोप में करीब 12 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेल्समैन अरविंद गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी में कैद युवकों के नंबरों के आधार पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद गोस्वामी ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वाहन में तेल डाल रहा था। दिनेश भी किसी वाहन में तेल डाल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश की बाइक सवार से बहस हो गई। मैनेजर जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाइक सवार को समझाने की कोशिश की। बाइक सवार से फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आते ही सबने हमला कर दिया। जब मैनेजर और दिनेश को बचाने की कोशिश की तो एक आरोपी ने उसके मुंह में पंच मारा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद हमलावर छीना झपटी करने लगे। आरोपियों ने मैनेजर के जेब से पंप के 80 हजार रुपये, दिनेश की जेब से 45 और अन्य कर्मचारी रघुनाथ की जेब से 34 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें