फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से जख्मी व्यक्ति पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-1 में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में फेज-1 थाने की पुलिस ने बड़माजरा निवासी घन्हैया की शिकायत पर आरोपी कार चालक कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता घन्हैया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को रात सवा 8 बजे उसका बड़ा भाई लक्ष्मण खोखा मार्केट फेज-1 गया था। जब वह सड़क पार करने लगा तो उन्हें एक तेज रफ्तार कार चालक ने चपेट में ले लिया। इससे उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें