फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचायत चुनाव में गिरा प्रतिशत, 65.15 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल पहले हुए चुनाव के दौरान हुआ था 84 फीसदी मतदान
विज्ञापन

शाम 4 बजे तक 266 ग्राम पंचायतों में 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अबकी बार ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा गिर गया है। इस बार जिले में 266 पंचायतों के लिए हुए चुनाव में 65.15 प्रतिशत मतदान ही हुआ, जबकि पांच वर्ष पहले की स्थिति पर नजर डालें तो 269 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव में रिकाॅर्ड तोड़ 84 फीसदी मतदान किया गया था। मोहाली, डेराबस्सी, माजरी, खरड़ में हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा।

पंचायत चुनाव में मतदान के लिए सुबह आठ बजे से ही लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। मोहाली, माजरी, डेराबस्सी और खरड़ में यही हाल रहा। कई मतदान केंद्रों में दोपहर दो बजे तक सन्नाटा छा गया था। वहीं कई मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे तक मतदान होता रहा। वजह थी कि मतदान केंद्र पर लोग लाइन में लगे थे, इनको क्लीयर करवाने में करीब दो घंटे का समय लगा। जुझार नगर, बड़माजरा, बलौंगी के साथ ही कई स्थानों पर मतदान केंद्र का गेट बंद होने के बाद भी भीतर वोटर लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का दौरा करती रहीं। एडीसी सोनम चौधरी और एसएसपी दीपक पारीख कई मतदान केंद्रों में पहुंचे। एडीसी सोनम चौधरी मदनहेड़ी, खरड़, चोल्टाखुर्द, पनवा, मालकपुर, झंझेड़ी में दौरा करने पहुंचे।

266 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं एवं उम्मीदवारों को धन्यवाद व्यक्त किया। शाम चार बजे तक मतदान प्रतिशत 65.15 दर्ज किया गया, जबकि कतार में लगे मतदाताओं के मतदान पूरा होने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की व्यवस्था जबरदस्त रही। मोहाली के कई पोलिंग स्टेशन पर व्हील चेयर नहीं थी। इस वजह से चल फिर न पाने वालों को अपने साधनों से ही पोलिंग स्टेशन तक पहुंचना पड़ा।

मुल्लांपुर में दिखा ग्राम पंचायत चुनाव में उत्साह
मुल्लांपुर गरीबदास में वार्ड नंबर 6-7-8 में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। वोट के लिए सुबह से लंबी-लंबी कतार लगी थी। लोगों का आरोप था कि वोटिंग में काफी टाइम लग रहा है। प्रक्रिया काफी धीमी है। अरविंद पुरी निवासी मुल्लांपुर गरीबदास ने बताया बुजुर्ग और सीनियर सिटीजन के लिए कोई खास व्यवस्था चुनाव आयोग की तरफ से नहीं की गई थी। इससे उनको काफी परेशानी और दिक्कत का सामना करना पड़ा ऊपर से वोटिंग के लिए भी काफी टाइम लग रहा था। इस वजह से लोगों को वोट करने में दो से तीन घंटे तक लग रहे थे। हर बार की तरह इस बार भी मुल्लांपुर गरीबदास के 11 वार्डों में कुल 4600 वोटों में से 3299 वोट डाले गए।


उपायुक्त ने दी बधाई
डीसी आशिका जैन ने मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए सभी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षी अधिकारियों में एडीसी (जी) विराज एस तिड़के, एडीसी (डी) सोनम चौधरी, कमिश्नर एमसी टी बेनिथ, एसडीएम दमनदीप कौर मोहाली, अमित गुप्ता डेराबस्सी, गुरमंदर सिंह खरड़, दीपांकर गर्ग ज्वाइंट कमिश्नर एमसी, डॉ. अंकिता कंसल सहायक शामिल थे। आयुक्त (जी) और जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालन किया।
विज्ञापन

अपने पुलिस समकक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दीपक पारीख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीसी ने कहा कि एसएसपी, एसपी और डीएसपी ने कड़ी निगरानी के अलावा मतदान के लिए सुरक्षा तैनाती योजना में अच्छा काम किया है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें