फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे लोग, गायकों ने भजनों से किया निहाल

विज्ञापन
समागम में पहुंचे संत। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। शिव अमृत मंदिर सेक्टर-89 में महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और अन्य लोग मौजूद रहे। अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी की देखरेख में चल रहे आयोजन में गायक मासूम शर्मा और बी प्राक ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इससे पहले कन्हैया मित्तल और कंवर ग्रेवाल ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। महोत्सव के तीसरे दिन सबसे पहले 7 बजे पूजन प्रारंभ हुआ। इसके बाद दोपहर 12 से रात 9 बजे तक प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीराम कथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक चली। इस दौरान कथा व्यास आचार्य संगम ने श्रीराम कथा के महत्व के बारे में बताया। अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने यह भी बताया कि कथा भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राम के आदर्श चरित्र, उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण और उनके द्वारा स्थापित किए गए रामराज्य के मूल्यों को दर्शाती हैं। श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने भगवान के बारे में संगीतमय कथा और भजनों से राम कथा का व्याख्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें