फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मच्छरों के प्रजनन स्थलों का निरीक्षण कर डेंगू से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली-जीरकपुर। हर शुक्रवार-डेंगू पर वार अभियान के तहत वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच की। उन्होंने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ फेज-5 में कई घरों में जाकर डेंगू के लिए जिम्मेदार मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को डेंगू बुखार के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में भी विस्तार से बताया। सिविल सर्जन ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर पूरे जिले में हर शुक्रवार-डेंगू पर वार मुहिम जोर-शोर से चल रही है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान कंटेनर, बर्तन, कूलर, रेफ्रिजरेटर, बक्से और अन्य वस्तुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू एक बुखार है जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में गंभीर सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, गंभीर मामलों में नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, मतली और उल्टी आदि शामिल हैं।
ढकोली में चेक किया डेंगू का लारवा
जीरकपुर। स्वास्थ्य सुपरवाइजर लखविंदर पाल और डॉ. सरगुन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी-डेंगू अभियान के अंतर्गत डेंगू कंटेनर सर्वेक्षण और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की। इस गतिविधि में नर्सिंग स्टूडेंट्स, स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों ने भाग लिया। उन्होंने गांव ढकोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस स्टेशन और राम मंदिर में कंटेनरों का सर्वेक्षण किया। जीरकपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 574 घरों का सर्वे किया। इसमें 2213 कंटेनरों की जांच की गई। जिन घरों के कंटेनरों में डेंगू का लारवा पाया गया, वहां स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही स्प्रे कर उसे नष्ट किया और एक घर का मौके पर ही नगर परिषद जीरकपुर की टीम ने चालान भी किया। लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें