नयागांव। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ने नयागांव निवासी परेशान हैं। जगह-जगह से सड़क टूटी हुई है। वहीं, गटर के ढक्कन टूटने के कारण पानी भर गया है। लोगों को पता ही नहीं चल रहा कि कहां से जाना है कहां से नहीं। लोगों का कहना है रिपेयरिंग के नाम पर नगर परिषद लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा।
अमन पहलवान, देशराज बंसल, राजू वर्मा, राजेंद्र बर्तन वाला, सुशील गुप्ता, राजू ढाबे वाला, नरेश गर्ग, अनिल चौहान, विवेक सैनी आदि लोगों ने कहा कि यहां लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि नयागांव नगर परिषद के टेक्निकल डिपाटमेंट ने बरसात सीजन से पहले कोई तैयारी नहीं की। इस लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। लोगों ने कहा कि नयागांव इलाके के लोगों और नाडा रोड मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से मिलकर बुधवार को नगर परिषद ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।