फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हड़ताल के खिलाफ उतरे लोग, बिजली सब स्टेशन का घेराव, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 09 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली/जीरकपुर। बलटाना व हरमिलाप नगर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर गए। हड़ताल के कारण जीरकपुर समेत मोहाली शहर और ग्रमीण इलाकों में बिजली गुल रही।

हालात ये हो गए कि बिजली गुल होने और पानी की किल्लत से परेशान बलटाना और हरमिलाप के लोगों ने ढकोली सब स्टेशन का घेराव कर दिया। इन सभी ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जब स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई तो बिजली विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी। बिजली विभाग के एक्सईएन ने एक घंटे में बिजली आने वादा किया तब जाकर लोग माने। मोहाली के बड़माजरा, खरड़ और एरोसिटी के कई इलाकों में बिजली सोमवार रात से ही गायब रही। वहीं, जुझार नगर में भी बिजली कट रहा। बलटाना की कई सोसाइटियों में सोमवार रात दस बजे से लाइट गुल हो गई। मंगलवार को पूरे दिन बिजली गायब रही।
लोगों के मुताबिक मंगलवार से हड़ताल का एलान किया था लेकिन सोमवार को रात 11 बजे बिजली कर्मचारी आए और बिजली बंद कर फरार हो गए।

लोगों का आरोप है कि वह लाइनमैन और जेेई को लगातार फोन करते रहे, मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह होते ही निवासियों ने बिजली विभाग की हड़ताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद ढकोली में पहुंचकर बिजली सब स्टेशन का घेराव कर दिया। यहां माहाैल खराब होते देख बिजली विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी।
इस दाैरान बिजली विभाग के एक्सईएन ने जल्द बिजली आने का आश्वासन दिया तो लोग मान गए।इस दौरान उन्होंने विभाग को नाकारा बताते हुए रोष जताया। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग कभी मौसम, कभी पेड़ गिरने तो कभी ट्रांसफार्मर जलने का बहाना बनाकर बिजली बंद कर देता है। अब इस बार हड़ताल का बहाना बनाया जा रहा है। लोगों के जीने का अधिकार इन्होंने अपने हाथ ले लिया है। पूरी मनमानी पर उतर आए हैं, वह ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। सरकार से लोगों ने मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों का सस्पेंड किया जाए, जो लोगों की परेशानी को कम करने की जगह बढ़ा रहे हैं।

वहीं रात को करीब आठ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन लो वोल्टेज के कारण परेशानी कम नहीं हुई। ग्रिड के सामने रोष प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि रात दस बजे से वह कई कई बार शिकायत कर चुके हैं पर न तो कोई शिकायत सुन रहा है और न कोई फोन उठा रहा है। इस वजह से रात से लोग परेशान है। बच्चे, बूढ़े और जवान हर कोई परेशान है। बिजली के उपकरण बंद हो चुके हैं। इन्वर्टर जवाब दे चुका है। रात को सप्लाई चालू न की गई तो वह बड़ा संघर्ष करेंगे।

दस दिन में 70 घंटे कट
हरमिलाप नगर के ढाबा मालिक अमित सिंह ने बताया कि यहां दस दिनों में 70 घंटे का कट रहा है। कभी सुना है कि किसी सोसाइटी में इतना कट रहता हो। घर में बच्चों के साथ इतने लंबे कट के साथ रहना मुश्किल है। हरमिलाप नगर के नीरज भल्ला ने बताया कि रात 11 बजे बिजली विभाग के लोग आए और बिजली काटकर चले गए, तब से हम गर्मी में रह रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हमारे छोटे छोटे बच्चे हैंैं। हम इस तरह की हड़ताल के खिलाफ हैं। सुरेश सूद ने बताया रात से पानी की भी किल्लत है। बता दें कि पॉवरकाम के सभी कर्मचारियों ने 10 से 12 सितंबर तक हड़ताल पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


कोट
हमको लोगों की समस्या का पता है। इसकी शिकायतें आ रही हैं। स्टाफ हड़ताल पर है, हम बाहर से लोगों को बुला रहे हैं। हर हालत में बिजली सप्लाई चालू करके देंगे। भले हमें कितने ही बंदे कहीं से भी बुलाने पड़े। - सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन, पॉवरकाम जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें