फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Mohali: सुबह पांच बजे से हो रही बरसात ने बढ़ाई दिक्कतें, खरड़ में जलभराव के विरोध में लोगों ने हाईवे किया जाम

Sun, 10 Jul 2022 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

रविवार सुबह पांच बजे से खरड़ में हो रही तेज बारिश के कारण नेशनल हाईवे खरड़-चंडीगढ़ के दोनों तरफ बसी रिहायशी सोसाइटियों में पानी भर गया। देसूमाजरा का स्कूल पानी में डूब गया।
विज्ञापन
खरड़ में लोगों ने हाईवे जाम किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में रविवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से खरड़ चंडीगढ़ हाईवे के दोनों तरफ स्थित रिहायशी सोसाइटी में जलभराव हो गया है। इलाके के गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़ खरड़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है जिसकी वजह से यह दिक्कत आई है। सूचना मिलते ही खरड़ के एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पांच बजे से खरड़ में तेज बारिश हो रही थी। इसकी वजह से नेशनल हाईवे खरड़-चंडीगढ़ के दोनों तरफ बसी रिहायशी सोसाइटियों में पानी भर गया। देसूमाजरा का स्कूल पानी में डूब गया। कई घरों में सामान पूरी तरह खराब हो गया। अधिकारियों के कमरों में भी पानी आ गया है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोपहर में खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर देसूमाजरा के पास जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वे कई बार अधिकारियों को इस बारे में आगाह कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से उन्हें यह दिक्कत उठानी पड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें