फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-1 स्थित मोटर मार्केट में सड़क पर वाहन खड़े कर रहे लोग, लग रहा जाम

Sun, 24 Dec 2023 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना लगते जाम से लोग परेशान, नो पार्किंग और फुटपाथ पर खुली दुकानें और पार्किंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-1 स्थित मोटर मार्केट में अक्सर मेकेनिक सड़क और सड़क के किनारों पर वाहन खड़ा करके मरम्मत करते हैं। इस कारण यहां से गुजरना लोगों को लिए मुसीबत बन गया है। लोग खरड़ जाने या मोहाली आने के लिए फेज-6 के जाम से बचने के लिए अक्सर यह रास्ता पकड़ते हैं, मगर बीच रास्ते में खड़ी गाड़ियों से उन्हें परेशानी होती हैं। इन दुकानों में ठीक होने के लिए गाड़ियां समेत बड़े ट्रक खड़े रहते हैं, जो आवाजाही को प्रभावित करते हैं।
गौरतलब है कि यह सिंगल रास्ता है, जहां दोनों तरफ का ट्रैफिक की आवाजाही रहती है। ऊपर से जब दोनों तरफ वाहन खड़े हो जाते हैं तो रास्ता और संकरा हो जाता है। इससे वाहनों का निकलना और भी मुश्किल हो जाता है और गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई जगहों पर तो नो पार्किंग के बोर्ड लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद वहां गाड़ियां खड़ी कर लोग उसकी मरम्मत करवा रहे होते हैं। वहां उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। वहीं इस बारे में दुकानदारों का कहना है कि उनके पास जगह नहीं है और अब वाहन आए हैं तो उन्हें कहीं तो खड़ा करके ही मरम्मत करनी होगी।
विज्ञापन


गमाडा की ओर से हो मार्केट शिफ्ट करने में हो रही देर
गौरतलब है कि इस परेशानी को देखते हुए इस मार्केट को कम्बाली में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था। जहां पर दुकानें तो बनकर तैयार हैं, लेकिन अलॉट न होने के कारण दुकानदारों को यहीं अपना व्यापार चलाना पड़ रहा है। गमाडा की तरफ से देरी की जा रही है। दुकानों के आगे वाहन खड़ी करने की जगह नहीं है और न ही दुकानें इतनी बड़ी है कि वहां वाहन खड़े हो सकें। एक साथ ज्यादा वाहन आ जाए तो रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है।

रोड गलियों में फेंका जा रहा गाड़ियों का कचरा
मार्केट में ठीक होने के लिए वाहनों से तरह-तरह का कचरा निकलता है। यह कचरा वहां से गुजर रही रोड गली में दुकानदार फेंक देते हैं। इससे रोड गली जाम हो जाती है, जिसके बाद दुर्गंध आती रहती है। इसके अलावा यह बीमारियों का भी कारण बन रही है। यहां पर मक्खी-मच्छर अक्सर यहां मंडराते रहते हैं। इनकी न सफाई होती है और न इस गंदगी को कोई उठाता है। इतना ही नहीं गाड़ियों से निकल रहा कचरा फुटपाथ पर लगे पेवर ब्लॉक्स और सड़क को भी खराब कर रहे हैं और इसके निशान कभी नहीं जाते। वहां काम करने वाले दुकानदारों की मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें वहां शिफ्ट किया जाए जिससे समस्या का भी समाधान हो।
विज्ञापन


कोट
-मामला ध्यान में आ गया है। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस को आदेश देकर वहां दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। वहीं जरूरत पड़ी तो लोगों के चालान भी काटे जाएंगे। -महेश सैनी, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें