फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ नगर परिषद की गाड़ियों के कागज नहीं पूरे, सड़कों पर कैसे चलाएं

Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ नगर परिषद की गाड़ियों के कागज नहीं पूरे, सड़कों पर कैसे चलाएं
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप- पीएफ का पैसा निकालने पर मांगते हैं रिश्वत
मांगो को लेकर कार्यकारी अधिकारी तथा परिषद प्रधान को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। म्यूनिसिपल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर परिषद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी और परिषद की प्रधान को पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत विचार करके इन मांगों को पूरा करने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर परिषद की गाड़ियों के कागजात पूरे ही नहीं हैं तो वह इन्हें सड़कों पर कैसे चलाएं। साथ ही अपना जमा फंड निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों की ओर से इसके लिए रिश्वत की मांग की जाती है।
वहीं नगर परिषद की गाड़ियों के बीमा, आरसी, प्रदूषण सर्टिफिकेट आदि नहीं हैं। सड़क पर चलते समय यदि कोई हादसा हो जाएं तो गाड़ी चलाने वाले चालक को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिल सकती है। एसोसिएशन द्वारा पत्र में लिखा गया है कि पिछली सरकार के समय सफाई सेवकों तथा सीवरमैनों को आउटसोर्सिंग से कांट्रैक्ट पर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नगर परिषद खरड़ द्वारा लगभग 300 कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर करने संबंधी सरकार से मंजूरी ली गई थी।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा अब तक केवल 170 के करीब ही सफाई सेवक कांट्रैक्ट पर किए गए हैं। इसके अलावा 30 सीवरमैनों की मंजूरी ली गई थी इनमें से 15 सीवरमैन ही रखे गए हैं। बकाया रहते कर्मचारियों को भी तुरंत कांट्रैक्ट पर करने के लिए कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सफाई सेवकों और सीवरमैनों को नियम अनुसार कपड़े धोने और नहाने वाला साबुन भी नहीं मिल रहा है।
आउटसोर्सिंग में कांट्रैक्ट कर्मचारियों
एसोसिएशन द्वारा आउटसोर्सिंग में कांट्रैक्ट कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनाने की भी मांग की गई है और जिन कर्मचारियों के उक्त कार्ड बने हुए हैं, उन कार्ड में परिवारों में विवरण नहीं है जिस कारण कर्मचारियों के परिवार मेडिकल सुविधा से वंचित रह जाते हैं। नियमानुसार जिन कर्मचारियों का पीएफ काटा जाता है, उनके खातों के साथ कर्मचारियों के मोबाइल नंबर लिंक करवाए जाएं ताकि कर्मचारियों को समय-समय पर पैसा जमा होने की सूचना मिलती रहे। आउटसोर्सिंग तथा कांट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन में की गई वृद्धि का बकाया पैसा तुरंत जारी किया जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से कांट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कराने, कर्मचारियों को मिल रहे वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी करने की मांग की गई है। एसोसिएशन द्वारा अपने पत्र में कार्यकारी अधिकारी तथा परिषद प्रधान से मांग की गई है कि कर्मचारियों से संबंधित इन मांगों पर नगर परिषद की आगामी बैठक में विचार करके लागू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें