फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मोहाली में पंचायत मंत्री का एक्शन, खुद ट्रैक्टर चला कब्जामुक्त करवाई 100 एकड़ जमीन

Wed, 06 Dec 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंचायती जमीनों को 100 प्रतिशत खाली करवाने तक कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी नाजायज कब्जों को कायम रखने के लिए उनके साथ मिलीभगत कर रहे हैं, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
अवैध जमीन से कब्जा हटाते मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गांव सुंडरां में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने खुद ट्रैक्टर चलाकर 100 एकड़ पंचायती जमीन नाजायज कब्जे से छुड़वाई। इस दौरान कहा कि अवैध कब्जे अधीन पंचायती जमीन का एक-एक इंच सरकार वापस लेगी। जमीन खाली कराने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंत्री भुल्लर ने बताया कि 100 एकड़ के करीब पंचायती जमीन पर स्थानीय निवासियों ने कब्जा किया गया था।

विज्ञापन


यह भी बताया कि अभी 12 एकड़ जमीन पर लगे स्टे को तोड़ने के लिए अधिकारियों को हिदायत की गई है कि विभाग का हक वापस दिलाने के लिए इस केस की पैरवी करें। उन्होंने कहा कि यह जमीन रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में आती है और इसकी बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। अब तक पंजाब में 12100 एकड़ जमीन अवैध कब्जोंं से छुड़वाकर ग्राम पंचायतों को सौंप दी गई है जिसे स्थानीय निवासियों को ठेके पर देकर पंचायत की आय बढ़ाई जा सके।

इस दौरान एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, संयुक्त निदेशक (शामलाट सैल) जगविन्दरजीत सिंह संधू, एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, एएसपी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया, डीडीपीओ अमनिंदरपाल सिंह चौहान, बीडीपीओ रवनीत कौर और नायब तहसीलदार हरिंदरजीत सिंह उपस्थित रहे।

दोबारा कब्जा किया तो होगी एफआईआर: भुल्लर

मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंचायती जमीनों को 100 प्रतिशत खाली करवाने तक कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी नाजायज कब्जों को कायम रखने के लिए उनके साथ मिलीभगत कर रहे हैं, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मंत्री ने कब्जाधारकों को भी सचेत किया कि अगर उन्होंने फिर से खाली करवाई जमीन पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें