फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई के लिए प्लास्टिक के पाइप डालने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर काउंसिल के वार्ड-18 में पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए डाली जा रही पाइपों का लोगों ने विरोध करते हुए काम बंद करवा दिया और काउंसिल अधिकारियों की कार्यप्रणाली खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वार्ड के पार्षद गुरजीत सिंह गगी ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले विधानसभा हलके की विधायक अनमोल गगन मान की ओर से इस क्षेत्र का दौरा करके 10 दिनों में पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए पाइपें डालने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

बीस दिन के बाद सीवरेज विभाग की ओर से जीआई पाइपों की जगह प्लास्टिक के पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर वार्ड निवासियों और पार्षद की ओर से इसका विरोध करते हुए काम बंद करवा दिया है। वहीं लोगों ने कहा है कि पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए जीआई पाइपें मंजूर हुई हैं तो प्लास्टिक के पाइप क्यों डाले जा रहे हैं। जबकि प्लास्टिक के पाइपों की बहुत शिकायतें हैं और थोड़े समय के बाद ही इनमें दिक्कत होने लगती है। लोगों की मांग है कि वार्ड में जीआई पाइप ही डाली जाए।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह, ओम प्रकाश, सोनू, कुलवंत कौर, मेहर कौर, हरमेश कौर, हेमा, सुरिंदर कौर, सवित्री देवी, कुलवंत कौर, मनदीप कौर, सुरजीत कौर, केवल कृष्ण समेत अन्य वार्ड निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें