फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच में खुली पोल, महिला समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस की भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में अपनी जगह किसी और को बिठाने का मामला सामने आया है। दस्तावेजों की पड़ताल में आरोपियों की पोल खुली है। इसके बाद पंजाब पुलिस के पंजाब पुलिस के सेंटर रिक्रूटमेंट बोर्ड डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के डीएसपी की शिकायत पर चारों लोगों पर मटौर थाने में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह निवासी जिला फाजिल्का, मगनदीप सिंह निवासी जिला फाजिल्का, मंगल सिंह निवासी फाजिल्का व सीमा रानी निवासी जिला फाजिल्का के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस की तरफ से मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की तरफ से कुछ समय पहले भरती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर पद तक की भरती प्रक्रिया की जा रही है। इस दौरान यह मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि उक्त चारों लोगों ने अपनी जगह लिखित परीक्षा में बैठने के लिए किसी और को भेजा था। जब इनके दस्तावेज चेक होने के लिए फेज-सात एनआरआई हेडक्वार्टर में आए तो उक्त लोगों की पोल खुल गई। इस दौरान आरोपियों के फिंगर प्रिंट मिसमैच पाए गए। इसके बाद इस मामले को तुरंत उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई और राज खुलेंगे। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इसी तरह कुछ समय पहले भरती हुए लोगों के दसवीं और 12वीं के सर्टिफिकेट तक फर्जी पाए गए थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से उन पर केस तक दर्ज किए गए। वहीं, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन्हें अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें