फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑनलाइन नक्शा पास प्रक्रिया बनी झंझट, फीस भरने के बाद भी नहीं मिल रहे नक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के कार्यालय में शनिवार को लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगाए विशेष कैंप में शहर के नक्शे पास न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ट्राइसिटी के कई आर्किटेक्टों और नक्शा अप्लाई कर चुके प्लाॅट मालिकों ने अधिकारियों के समक्ष यह शिकायत रखी कि कई महीनों से ऑनलाइन सिस्टम के तहत नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कैंप के दौरान आर्किटेक्टों ने बताया कि मार्च 2025 में शुरू की गई ऑनलाइन नक्शा पास करने की प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतें लगातार बनी हुई हैं। फीस जमा करवाने और सभी दस्तावेज अपलोड करने के बावजूद सिस्टम से नक्शे अप्रूव नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि इस वजह से मकान बनाने वाले लोगों को गमाडा की ओर से “नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज” भरना पड़ रहा है, जबकि देरी विभाग की ओर से हो रही है। एरोसिटी निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा सितंबर माह में नक्शा के लिए अप्लाई किया गया था, इसके लिए उन्होंने फीस भी भर दी है। लेकिन आनलाइन सिस्टम में उनकी फाइल उसी जगह खड़ी है जहां पर फीस भरने के बाद खड़ी थी। उन्होंने बताया कि नक्शा न मिलने की वजह से वह मकान बनाने का काम भी शुरू नहीं कर पा रहे है। गमाडा अधिकारियों ने आर्किटेक्टों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। गमाडा के एस्टेट ऑफिसर रविंदर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन नक्शे पास करने की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कत को अब ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सिस्टम के सुधार के बाद अब नक्शों की मंजूरी सामान्य रूप से जारी है। कैंप के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि अब तक करीब 80 से ज्यादा नक्शे पास किए जा चुके हैं, जिससे कई लंबित मामलों का समाधान हो गया है।
864 मामलों का निपटारा किया निपटारा, सीए ने सुनीं शिकायतें
मोहाली। मोहाली। आम जनता, प्रमोटरों और डेवलपरों आदि के लंबित मामलों के निपटारे के लिए गमाडा के पुड्डा भवन में लगाए जा रहे दो दिवसीय कैंप के पहले दिन कुल 864 मामलों का निपटारा किया गया। शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि कैंप के दौरान निपटाए गए कुल 864 मामलों में सिटिजन सर्विसेज के 618 केस, लेटर ऑफ इंटेंट के 4, प्रमोटर लाइसेंस नवीनीकरण के 2, जोनिंग प्लान के 2, प्रोजेक्ट लाइसेंस/लेआउट प्लॉट के 3, आर्किटेक्चरल कंट्रोल के 2, एस्टेट एजेंट सर्टिफिकेट के 8, प्रमोटर लाइसेंस के 7, बिल्डिंग प्लान के 92, डिमार्केशन सर्टिफिकेट के 11, डीपीसी के 30, कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के 84 और कनवेंस डीड का 1 केस शामिल है। गमाडा की सीए साक्षी साहनी ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गमाडा प्रशासन का मकसद लोगों को समय पर और पारदर्शी सेवा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कैंप में संपत्ति से जुड़े कागजात, ट्रांसफर केस, डुप्लीकेट अलॉटमेंट लेटर, बकाया भुगतान से संबंधित मामलों और अन्य लंबित फाइलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आज भी लगेगा कार्यालय
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गमाडा ने रविवार को भी कार्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है। इस दिन भी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया जा सके। गमाडा की इस पहल की लोगों ने सराहना की और कहा कि इस तरह के कैंप नियमित रूप से लगाए जाने चाहिए ताकि आम नागरिकों को अपने काम करवाने के लिए महीनों तक चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें