फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 36 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि 18 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि वीरवार को 18 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए और 36 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 95518 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94183 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1147 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वीरवार को आए मामलों में मोहाली से 12, खरड़ से 3, डेराबस्सी से 2, बूथगढ़ से 1 केस शामिल है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 188 रह गई है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर निकलते समय कोविड गाइडलाइंस का पालना करना न भूलें और अभी तक जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है वह सेहत केंद्र में जाकर टीकाकरण जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें