फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, तीन नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन नए संक्रमित मिले हैं और एक मरीज ठीक हुआ है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है, इसलिए तीसरी लहर से बचने के लिए हम सभी को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की ओर से जिले में लगातार सैंपलिंग की जा रही है। अभी तक जिले में 68,738 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और इनमें से 67,632 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अभी जिले में 41 मरीज सक्रिय हैं और इनका इलाज चल रहा है। नए तीन संक्रमितों में मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी से एक-एक मरीज शामिल है। वहीं सेहत विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें