फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में डेंगू से एक की मौत, 57 नए मरीज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में डेंगू की वजह से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 57 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 3558 और मौतों की संख्या 37 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भले ही डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। लेकिन यदि लोग खुद जिम्मेदार बनें तो इस बीमारी से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को डेंगू के 161 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से 57 लोगों मेें डेंगू की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं डेंगू के मरीजों में चार बाहरी जिलों से संबंधित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो वह लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू का टेस्ट और इलाज मुफ्त होता है। यहां तक कि फेज-6 जिला सिविल अस्पताल में डेंगू का 80 बेड का स्पेशल वार्ड तक बनाया गया है, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। फिर भी डेंगू के मरीज काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक 11 दिनों में 927 डेंगू के केस आए हैं। हालांकि सेहत विभाग की तरफ से फैसला लिया गया है कि जहां पर भी डेंगू केस आ रहे हैं, वहां पहल के आधार पर फॉगिंग और स्प्रे करवाई जा रही है। इसके अलावा शहर के सभी पार्कों में फव्वारे बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें