फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाकाबंदी के दौरान चोरी की कार सहित एक काबू, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार चोर को कार सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अंबाला हाईवे पर जीरकपुर थाने में नवनियुक्त एसआई हर्ष मोहन गौतम की अगुवाई में मैक-डी चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की कार सहित एक चोर को काबू कर लिया गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित बेस्ट प्राइज माल के नजदीक गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि दीपक उर्फ तिलक राज निवासी गांव मुबारिकपुर चोरी की कार बेचने जा रहा है। इस पर उन्होेंने मैक-डी चौक पर नाकाबंदी कर आरोपी दीपक उर्फ तिलक राज को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें