फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाना बंद करवाकर दो गुटों में बजी लाठियां, आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जगतपुरा में डीजे बंद करवाने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में आठ लोग जख्मी हो गए। पता चला है कि जगतपुरा के सरकारी स्कूल के नजदीक रह रहे एक परिवार के लोग डीजे बजा रहे थे। उनके पड़ोसियों ने डीजे बजाने को लेकर एतराज जताया और साथ ही आवाज कम करने के लिए कहा। इसी बीच दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान जख्मी हुए सभी लोगों को सेक्टर-32 में भरती करवाया गया है। जख्मी हुए लोगों में दिनेश, मनू, रेखा, संदीप, सोहेल, तसलीन, राशिद और अरशद बताए जा रहे हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। मामले के जांच अधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि दो गुटों में विवाद हुआ था। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें