फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली वाले दिन डॉक्टरों के मोबाइल रहेंगे ऑन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिवाली के त्योहार मौके किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले के सारे सरकारी अस्पताल तैयार रहेंगे। वहीं, दिवाली वाले दिन व रात को डॉक्टर अपना स्टेशन छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपने मोबाइल भी ऑन रखने होंगे। यह फैसला बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह के नेतृत्व में जिले के तमाम सीनियर मेडिकल अफसरों से की मीटिंग में लिया गया। साथ ही तय किया गया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए, इस बात को पूरी तरह से यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन

मीटिंग में डॉ कुलदीप सिंह, डॉ. निधि, डॉ. विजय भगत, डॉ. कुलदीप कौर, डॉ. संगीता जैन, डॉ. सुरिंदर सिंह, डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. पौमी चतरथ, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. भूपिंदर सिंह मौजूद थै।
सिविल सर्जन ने कहा कि जिला अस्पताल मोहाली समेत इलाके के सभी सरकारी बड़े अस्पताल मरीजों को प्राथमिक तौर इलाज मुहैया करवाने में पूरी तरह सक्षम हैं। लेकिन दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर अस्पतालों में मरीजों की संख्या एकदम बढ़ जाती है। इसलिए ये प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा गुरु पर्व को भी ध्यान में रखकर ऐसे ही इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों से भी संपर्क रखने की हिदायत, एबुलेंस भी तैैयार रखनी होंगी
सिविल सर्जन ने कहा कि दिवाली वाली रात पटाखे चलाते समय खासकर बच्चों के जख्मी होने के ज्यादा मामले सामने आते हैं। ऐेसे में मरीजों को तुरंत डॉक्टरी सहायता की जरूरत होती है। इसलिए अस्पताल में जरूरी स्टाफ, दवाइयां, टेस्ट व अन्य सामान को पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस बात को यकीनी बनाया जाए कि उनके अस्पतालों में एंबुलेंस तैयार रहे। वहीं इलाके में अतिरिक्त एंबुलेंस तैनात की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों से भी संपर्क रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें