फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ और पंचकूला के बाद अब मोहाली में साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ और पंचकूला के बाद आखिर मोहाली में भी आने वाले समय रोड किनारे साइकिल ट्रैक दिखेंगे। नगर निगम ने एक बार फिर से साइकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की है। इस पर करीब 2.27 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वीरवार को होने वाली हाउस की मीटिंग में इस संबंधी एक प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रस्ताव में मंजूरी मिलने के बाद इसे निकाय विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही इसे पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा करीब छह और एजेंडे मीटिंग में लाए जा रहे हैं। इसमें मुलाजिमों की प्रमोशन से लेकर रोड बर्म तक सब शामिल है।
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक के लिए निगम ने फेज-11 से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात तक के एरिया को चुना है। इस एरिया को चुनने की खास वजह भी है। एक तो उक्त रोड के किनारे पर लगभग इंडस्ट्रियल एरिया पड़ता है जहां पर अक्सर लोग काम के लिए साइकिल पर निकलते हैं। दूसरा रोड के किनारों पर पहले ही काफी जगह खाली पड़ी है। हालांकि यह रोड के लेफ्ट साइड ही बनेगा। दूसरी तरफ मार्किंग होगी। यह बाबा व्हाइट हाउस, नाइपर, फारेस्ट भवन, कुंभड़ा लाइट प्वाइंट, पीसीए लाइट प्वाइंट व स्पास लाइट प्वाइंट से होता हुआ श्मशानघाट तक जाएगा। जहां पर इनका निर्माण आसानी से किया जा सकता है। रोड के लिए जमीन की निशानेदही व अन्य सारे एस्टीमेट बना लिए गए हैं। यह साइकिल ट्रैक करीब छह किलोमीटर लंबा रहेगा। निगम की कोशिश है कि काम जल्द शुरू हो जाए क्योंकि यह साइकिल ट्रैक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जएगा। अगर यह कामयाब रहा तो इसे तुरंत पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा।
चंडीगढ़ ने मोहाली तक बनाए साइकिल ट्रैक
चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अपने लगभग सभी एरिया में साइकिल ट्रैक बना दिए हैं। मोहाली की सीमा तक साइकिल ट्रैक बने हुए हैं। जहां पर साइकिल ट्रैक के लिए चंडीगढ़ को जगह नही मिली। वहां पर मेन रोड पर ही साइकिल के निशान लगाकर काम चलाया गया है। ऐसे में मोहाली भी चंडीगढ़ की तर्ज पर काम करना चाहता है क्योंकि पंजाब सरकार भी मोहाली को चंडीगढ़ की तर्ज पर बसा रही है।
विज्ञापन

पहले यह प्रस्ताव बनाया था निगम ने
पहले वाईपीएस चौक से गुरुद्वारा सिंह शहीदां रोड पर साइकिल ट्रैक बनाने का प्लान तैयार किया गया था। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी से सर्वे तक करवाया गया था लेकिन प्रोजेक्ट में कई मुश्किले थे। इसे गमाडा की तरफ से मंजूरी भी नहीं मिली थी। आखिर में उक्त प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया गया था।
मीटिंग में आएंगे सात एजेंडे
शहर में बुधवार को होने वाली हाउस की मीटिंग में मुख्य रूप से सात एजेंडे लाए जा रहे हैं। इनमें एक मुलाजिम को प्रमोशन देने का है। इसके अलावा रोड व अन्य विकास कार्य शामिल हैं। मीटिंग ठीक सुबह 11 बजे शुुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें