फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब विजिटर्स देखेंगे आर्यन और अभय का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में अब एक सफेद बाघिन गौरी और एक पीले बाघ अर्जुन के शावक अभय और आर्यन का जलवा दिखाई देगा। इन दोनों का जन्म 31 अक्टूबर 2024 को हुआ था। यह विजिटर्स के लिए एकदम नए होंगे, जिनके ट्रायल पूरे होने के बाद उनको बाड़े में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिनको पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अभय और आर्यन नाम दिया है। अभय एक पीली और काली पट्टी वाला बाघ है। वह अपने पिता अर्जुन की तरह है। आर्यन सफेद बाघ है, जो कि ठीक अपनी मां गौरी जैसा है। अब पाचं माह के बाद अभय और आर्यन का वैक्सीनेशन पूरा हो गया तो दोनों को बाड़े में छोड़ दिया गया है।
चिड़ियाघर के अधिकारी हरपाल सिंह के अनुसार चिड़ियाघर में सोमवार को छुट्टी होने के कारण हमने पहले कुछ सोमवारों को इन्हें अकेले बाड़े में छोड़ा था। अब जबकि ट्रायल पूरे हो चुके हैं तो उनको लगातार खुले बाड़े में दर्शकों के लिए छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें