मोहाली। इनोवेशन मिशन पंजाब (आईएसबी) की ओर से पंजाब में स्टार्टअप कम्युनिटीज के लिए इनक्यूबेटर-स्टार्टअप मीटअप, पीआईएनई मैच मेकिंग का आयोजन मोहाली में किया गया। इस अवसर पर पाइन मैच मेकिंग मीटअप में कई जानेमाने इनक्यूबेटर्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एंटरप्रिन्योर परगट सिंह ने ‘सोवास्किल’ नामक वेबसाइट तैयार की है। इसके एसएएक्को खोलकर प्रोडक्ट की पूरी जानकारियां जुटा सकेंगे। इस पर कोई भी व्यक्ति बिना विज्ञापन के लगातार दो घंटे तक पढ़ाई कर सकेगा। इस आयोजन में जीएनडीईसी स्टेप लुधियाना, एसएसीसी मोहाली, एनआईटी जालंधर टीबीआई, टीआईईटी स्टेप (पटियाला), आईआईएसईआर आई-राइज मोहाली, एआईसी-आईएसबी मोहाली, सीयूसीईईडी (राजपुरा) और एनएबीआई-सीआईएबी (मोहाली) नामक कंपनियां शामिल हुई।
परगट सिंह ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर की चिंता करने वाले युवाओं की मुश्किलें कम हो जाएंगी। भविष्य में एक युवा को उसकी योग्यता के मुताबिक पहले पता चल जाएगा कि उसे कौन से क्षेत्र में आगे बढ़ना है। इसको ईजाद किया है लुधियाना से मोहाली पहुंचे एंटरप्रिन्योर परगट सिंह बरसाल ने। उन्होंने बताया कि जब 12वीं पूरी की तो यह समझ नहीं आया कि आगे क्या पढ़ाई करनी है। भविष्य के लिए दो ही लाइन नजर आती थीं, इनमें इंजीनियरिंग या डाक्टर। लेकिन मेरी योग्यता किस क्षेत्र के लिए है। यह अपने अंदर झांकने का प्रयास किया और फिर परिजनों के कहने के बाद बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद महसूस किया कि जिस तरह मुझे अपने भविष्य की पढ़ाई के लिए काफी सोचना पड़ा तो हर साल ऐसे लाखों युवा होंगे जो भविष्य की पढ़ाई को लेकर दुविधा में रहते होंगे। युवाओं की दुविधा को देखते हुए परगट सिंह ने फैसला किया कि ऐसी तकनीक की खोज करेंगे, जिसकी मदद से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कोर्सों की जानकारी दी जा सके।
इस अवसर पर सीईओ और मिशन डायरेक्टर आईएम पंजाब सोमवीर आनंद ने बताया कि पंजाब में 450 स्टार्टअप्स, 20 से अधिक इन्क्यूबेटरों के साथ एक उभरता हुआ एंटरप्रिन्योरल इकोसिस्टम है। हमारा मिशन इसे मजबूत करने के लिए कार्य करना है। पाइन मैच मेकिंग एंटरप्रिन्योर्स के रूप में अपने नए रास्ते में अपने उद्यमों को सशक्त और समर्थन देकर भविष्य के लीडर्स को प्रोत्साहित करने की पहल है। ऐसे आयोजन स्टार्टअप्स की प्रतिभा पूल को आगे लाने में मदद करेंगे और इनक्यूबेटर के समर्थन से अपना उद्यम बनाने की अनुमति मिलेगी।
नौ सवाल पूछकर होगी योग्यता की पहचान
12वीं की पढ़ाई के बाद युवाओं को उक्त वेबसाइट पर लॉगिन करना है। इसके बाद अपनी जानकारियां ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से दर्ज करनी है। इसके बाद वर्चअुली रोबोट युवा से नौ ऐसे सवाल पूछेगा जिसमें उसकी योग्यता का पता चलेगा। नौ सवालों के जवाब के बाद कंपनी की ओर से जांच की जाएगी और कंपनी की ओर से उसे भविष्य में कोर्स करने की जानकारी देगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से युवाओं की योग्यता के अनुसार कोर्स करवाने की पूरी जानकारियां वेबसाइट पर मौजूद हैं। इनकी मदद से युवा कोर्सों में दाखिला लेकर अपना करिअर बेहतर बना पाएंगे। -परगट सिंह बरसाल, एंटरप्रिन्योर।
बिना विज्ञापन दो घंटे कर सकेंगे पढ़ाई
दुनिया में ऐसे लोग भी होते हैं जो किताब में पढ़कर नहीं बल्कि यू-ट्यूब जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से पढ़ाई संबंधी जानकारियां जुटाकर पढ़ते हैं। लेकिन यू-ट्यूब अब पढ़ाई से संबंधित मैटीरियल कम और विज्ञापन या अन्य जानकारियां प्रदान करने का साधन बनकर रह गया है। इस कारण अक्सर लगातार पढ़ने वाले लोग ऐसी चीजों के कारण पढ़ाई से भटककर लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते। दूसरी ओर व्यक्ति की पढ़ाई में यू-ट्यूब पर आने वाली जानकारियां बाधा न बनें, इसके लिए अब साइफर स्कूल्स के नाम से सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इसकी मदद से व्यक्ति लगातार अपनी पढ़ाई कर पाएगा। जबकि कोई भी व्यक्ति पूरे दो घंटे तक लगातार बिना किसी विज्ञापन या नोटिफिकेशन के अपनी पढ़ाई कर सकेगा। -अनुराग मिश्रा, एंटरप्रिन्योर।