फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोहाली तक की दौड़ होगी खत्म, सभी एसडीएम दफ्तरों में भर सकेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के लोगों को आने वाले समय में जल्द ही वाहनों का चालान भुगतने के लिए आरटीए दफ्तर मोहाली के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सकती है। लोग अपने घरों के नजदीक एसडीएम दफ्तर या तहसीलदार के दफ्तर में जाकर आसानी से चालान भर पाएंगे। यह संभव होगा जिले में तीनों सब डिवीजन में स्थित एसडीएम कार्यालय और तहसीलदार के दफ्तर में चालान भरने की सुविधा शुरू होने से। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर उच्च अधिकारियों से अनुमति मिल जाती है तो दिवाली तक यह सुविधा लोगों को मिल जाएगी। इससे जहां लोगों को आरटीए दफ्तर के बाहर लगने वाली लाइनों से मुक्ति मिलेगी। वहीं, वाहनों से दौड़भाग भी खत्म होगी और लोगों का पेट्रोल और डीजल का खर्च होगा। इसके अलावा उनके समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि एक ओर कोरोना काल चल रहा है और ऐसे में लोगों को महामारी से बचाने और सरकार का राजस्व बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन काम कर रहा है। इसके मद्देनजर इस योजना पर काम किया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस की ओर से ई-चालान सिस्टम शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है और इससे लोगों को काफी फायदा होगा और वह घर बैठे ही अपने ट्रैफिक नियमों के तहत काटे गए चालान भर सकते हैं। जिले में तीन सब डिवीजन हैं, जबकि पूरे जिले के ट्रैफिक चालान भुगतने के लिए केवल मोहाली में ही आरटीए दफ्तर है। ऐसे में तीन सब डिवीजनों से लोगों के पहुंचने से वहां पर लंबी लाइन लगी रहती है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके अलावा खरड़, कुराली और डेराबस्सी से सीधी सिटी बस सर्विस न होने के कारण भी लोगों की मुश्किल और बढ़ जाती है। वहीं लोगों को कमीशन एजेंटों के चक्कर से भी मुक्ति मिलेगी। बता दें कि मोहाली पंजाब के प्रमुख शहरों में से एक है। लुधियाना के बाद मोहाली में सबसे ज्यादा वाहनों का पंजीकरण होता है। वहीं, सरकार की यहीं कोशिश रहती है कि कोई भी नई सेवा उक्त इलाके से शुरू की जाए, जिससे इसका उचित तरीके से ट्रायल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें