फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएसईबी की दौड़ खत्म, ऑनलाइन होगी प्रमाण पत्रों की जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोविड कॉल में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने भी अब ऑनलाइन काम करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके पहले चरण में प्रमाण पत्रों की जांच-पड़ताल का काम भी ऑनलाइन किया गया है। असल प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी के माध्यम से जांच-पड़ताल करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे गई है।
विज्ञापन

इससे पहले संबंधित विभागों या उम्मीदवारों की ओर से प्रमाण पत्रों की जांच पड़ताल के लिए असल प्रमाण पत्र डाक या किसी निजी स्तर पर बोर्ड में जरूरी फीस के साथ भेजे जाते थे। इस प्रयास से लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं, बोर्ड के काम में भी तेजी आएगी। इस संबंधी आदेश सभी विभागों को भेज दिए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कोविड काल और बोर्ड के काम में तेजी लाने के लिए यही पूरी कवायद की जा रही है। पिछले कुछ समय से पीएसईबी भी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर काम कर रहा है। बोर्ड ने अपनी कार्य प्रणाली में कई बदलाव किए हैं। इसके मद्देनजर अब प्रमाण पत्रों की जांच-पड़ताल की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। नए आदेश 21 सितंबर से लागू हो जाएंगे। इसके बाद लोगों को बोर्ड की वेबसाइट पर student.pseb.ac.in पर दर्ज लिंक अपलोड एप्लीकेशन फॉर्म फॉर द वेरिफिकेशन ऑफ सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी ऑनलाइन फीस भरकर अपलोड होगी।
विज्ञापन

इसके बाद बोर्ड के डीलिंग मैनेजर प्रमाण पत्रों का मिलान नतीजा गजट से करने के बाद स्टेटस के मुताबिक संबंधित विभाग के उम्मीदवार के ईमेल पर रिपोर्ट भेजेंगे। संबंधित विभाग के उम्मीदवारों की तरफ से अपने रजिस्टर नंबर के माध्यम से केस ट्रेस किया जा सकता है।
सालाना साढ़े सात लाख बोर्ड परीक्षाओं में होते हैं अपीयर
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से हर साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल साढ़े सात लाख स्टूडेंट्स अपीयर होते हैं। इनमें जो लोग सरकारी नौकरी ज्वाइन करते हैं, या जिन्हें अपनी उच्च पढ़ाई करने के लिए जाना होता है। वह अपने दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करवाते हैं। इस दौरान जिनके दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, बोर्ड उन्हें अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर देता है और संबंधित विभाग को अगली कार्रवाई के लिए लिख देता है। बोर्ड में हर महीने दो हजार प्रमाण पत्र जांच के लिए आते हैं। इनमें से 4-5 सर्टिफिकेट फर्जी निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें