फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्रेगन फ्रूट की खेती से सुधारेगी किसानों की आर्थिक स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। जिला मोहाली के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डाक्टर राजेश कुमार हनेजा के दिशानिर्देशों पर खेतीबाड़ी ब्लॉक खरड़ की ओर से आत्मा योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के प्रतिनिधिमंडल को किसान एक्सपोजर का दौरा करवाया गया। यहां किसानों ने खेतीबाड़ी विभाग के विशेषज्ञों की सलाह पर फलदार पौधों की बिजाई की हुई है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुखविंदर सिंह औलख ने बाग लगाने की विधि, फलदार पौधों का चुनाव करने और देखभाल की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा मशरूम के पोली हाऊस और घरेलू बगीची के बारे में भी बताया गया। डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि इस दौरे के दौरान किसानों को रूटीन की खेती के साथ-साथ बागबानी के काम को और बढ़ाने के बारे में बताया गया है। जिला मोहाली में ड्रेगन फ्रूट की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। खेतीबाड़ी विभाग ने किसान अवतार सिंह के अमरूद समेत अन्य फलदार पौधों के बाग का दौरा करवाकर किसानों को इस संबंधी विशेष तौर पर जानकारी दी गई। किसान भूपिंदर सिंह बदनपुर ने दौरे को बहुत ही लाभदायक बताया और विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर किसान बलजिंदर सिंह तथा राजवीर सिंह समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें