फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे अपनों को सुरक्षित निकालने में अब प्रशासन बनेगा मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए अब जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। विभाग की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जहां पर लोग यूक्रेन में फंसे अपनों की जानकारी दे पाएंगे। इसके बाद प्रशासन की ओर से यह जानकारी सरकार को पहुंचाई जाएगी। साथ ही इसके बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। यह नंबर चौबीस घंटे काम करेंगे। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई सेवा का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन में पढ़ाई व नौकरी करने गए भारतीय लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए काम किया जा रहा है। ऐसे में अपने जिले का कोई व्यक्ति वहां पर रह न जाए इस चीज को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया। लोगों की सुविधा के लिए लिए दो नंबर शुरू किए गए हैं। इनमें 01722219505 व 01722219506 नंबर शामिल हैं। डीसी ईशा कालिया की ओर से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी उक्त नंबर पर जुटाई जा रही है। इसके बाद उक्त सूचना को विदेश मंत्रालय को मुहैया करवाया जाएगा। जिक्रयोग है कि अब तक जिले में रहने वाले कई बच्चे वापस आ गए हैं, जबकि कई अभी तक फंसे हुए हैं। उनके परिजन चिंता में है।
यह जानकारी देनी होगी
डीसी ने बताया कि सूचना साफ और सही होनी चाहिए ताकि वहां सरकार के काम में आसानी रहे। इस दौरान लोगों को वहां पर फंसे व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूनिवर्सिटी या कॉलेज का नाम, यूूक्रेन में रिहायश का पता समेत इसके अलावा उस संबंधी कोई भी अन्य जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें