फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में अब कोरोना के मरीज रह गए सिर्फ 43, पांच नए आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज मात्र 43 रह गए हैं। बुधवार को जिले में कोरोना से पांच लोग संक्रमित हुए, जबकि तीन लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जीती। डीसी गिरीश दियालन ने कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने पर लोगों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग इसी तरह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें। तभी हम कोरोना महामारी को पूरी तरह से मात दे सकते हैं। क्योंकि जिले में कोरोना का संक्रमण कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन यह महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली के दो, खरड़ का एक और मोहाली के तीन केस शामिल हैं। इसके साथ जिले में कोरोना के अब तक कुल 68414 केस आ चुके हैं। इनमें से 67315 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 43 केस सक्रिय हैं। वहीं, 1056 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें