फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्कों में दस साल से अधिक उम्र के बच्चे नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट या खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के कई बड़े पार्कों में जहां बच्चों के विभिन्न गेम्स खेलने के लिए खास प्ले ग्राउंड स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, अन्य पार्कों में अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे क्रिकेट, फुटबाल या साइक्लिंग आदि नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं पार्कों में कुत्तों को लेकर सैर करने पर भी रोक लगा दी गई है। क्योंकि नगर निगम की ओर से पार्कों के सौंदर्यीकरण और इनके रखरखाव के लिए फैसला लिया गया है। इस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की ओर से स्पेशल जागरूकता बोर्ड तक पार्कों में लगाए गए हैं और अगर कोई पार्कों को संवारना चाहता है या यहां गंदगी फैलाने वाले की शिकायत देना चाहता है, तो इसके लिए एक स्पेशल फोन नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर के पार्कों के रखरखाव को लेकर नगर निगम पूरी तरह से गंभीर हो गया है। इसके तहत निगम के हार्टिकल्चर विंग की ओर से पार्कों के लिए नए नियम तय किए गए हैं। इसके मद्देनजर पार्कों की देखभाल के लिए 9 प्वाइंट तय किए गए हैं। जिसके तहत फूलों को तोड़ना और कुत्ते घुमाने पर मनाई लगाई गई है। इसी तरह पार्कों में गाड़ियां खड़ी करने पर बिल्कुल पाबंदी लगाई गई है। पार्कों के बैंच, झूले और लाइटों को तोड़ने पर मनाही है।
इसके साथ ही 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के पार्क में फुटबाल या क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा पार्कों में मलबा फेंकने से लेकर अन्य सभी चीजों पर रोक लगाई गई है। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से एक स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसके लिए लोग हेल्पलाइन नंबर-18001370007 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

पार्कों में मिलेगी मल्टी प्ले सिस्टम की सुविधा
मोहाली के विभिन्न पार्कों में खेलने आने वाले छोटे बच्चों को अब परेशानी न आए। इसके लिए सभी पार्को में मल्टी प्ले सिस्टम स्थापित किए गए हैं। जिसमें एक समय में 18 से अधिक गेम्स खेलने की सुविधा रहेगी। यह सुविधा शहर के पार्कों में दी जा चुकी है और इसका लाभ इलाके के सभी लोग उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें