खरड़। सिटी पुलिस ने एलपीजी गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस चोरी करके छोटे सिलेंडरों में भरकर बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया। खरड़ सिटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलीम खान पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी मकान नंबर-1474, नजदीक सिविल अस्पताल खरड़ और सतपाल सिंह पुत्र महिंदर राम निवासी जुझार नगर अपनी लांडरां रोड पर स्थित दुकानों में रसोई गैस के भरे हुए सिलिंडरों से अवैध तौर पर एक लोहे के नोजल से गैस निकालकर छोटे सिलिंडरों में भरकर महंगे भाव में बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। रसोई गैस के भरे सिलिंडरों से गैस चोरी करते समय कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सलीम खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मकान नंबर-1474, नजदीक सिविल अस्पताल खरड़ और सतपाल सिंह पुत्र महिंदर राम निवासी जुझार नगर को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 30 खाली सिलिंडर और दो भरे हुए सिलिंडर और गैस निकालने वाली दो नोजल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोमवार को आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश करेगी।