जीरकपुर। जिले में आए दिन कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते प्रशासन ने छतबीड़ चिड़ियाघर को सैलानियों के लिए रविवार को भी बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले चिड़ियाघर को सप्ताह में सिर्फ सोमवार को एक ही दिन बंद रखा जाता था। लेेकिन अब से नया फैसला आने के बाद में चिड़ियाघर हफ्ते में रविवार और सोमवार को दो दिन बंद रहेगा, जबकि मंगलवार से शनिवार तक पांच दिन खुला रहेगा।
इसके अलावा चिड़ियाघर में आने वाले सैलानियों के लिए कोरोना के टीके की दोनों डोज लगी होनी जरूरी हैं। सैलानियों को चिड़ियाघर में जाने के लिए इनको सबूत के साथ लेकर आने वाले व्यक्ति को ही अंदर जाने दिया जाएगा। इसका प्रिंट लेकर आएं या मोबाइल फोन पर सॉफ्ट कॉपी दिखानी होगी। इसके साथ ही सैलानियों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा, जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी रखना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। टिकट लेकर अंदर तीन शिफ्टों में जाने दिया जाएगा और आखिरी शिफ्ट में अंदर जाने वालों को 4 बजे तक बाहर आना होगा। वहीं, यहां पहले बेचे जा रहे टिकटों की संख्या आधी कर दी गई है। इसलिए फोन पर संपर्क करके पूरी जानकारी लेने के बाद ही पहुंचें।