फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नए साल पर 10 घरों में गूंजीं किलकारियां

Mon, 01 Jan 2024 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में 4 लड़कियों और 6 लड़कों ने लिया जन्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नए साल के जश्न के बीच 2024 के पहले दिन 10 नवजातों ने इस दुनिया में आंखें खोलीं। साल की पहली तारीख पर बच्चों के जन्म से माता-पिता भी बेहद खुश नजर आए। उनका कहना था हर साल नए साल के जश्न के साथ ही अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाएंगे।
विज्ञापन

फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में 10 नवजातों ने जन्म लिया, जिनमें 4 लड़कियां और 6 लड़कें शामिल थे। इसमें 4 नॉर्मल और 6 सिजेरियन डिलिवरी हुई। सभी नवजातों का जन्म 31 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच हुआ। इस खुशी के मौके पर सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। प्रसूताओं ने बच्चे को दूध पिलाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें