फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में नहीं ऑडिटोरियम की सुविधा, लोग कहां करें सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन यहां पर अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। इस समय जहां शहर निवासी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, वहीं शहर में सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई ऑडिटोरियम नहीं है। इसके लिए लोगों को शहर में एकमात्र नगर काउंसिल के सामुदायिक केंद्र पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके अलावा लोगों को निजी होटलों या स्कूलों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर में लगातार अलग-अलग संस्थाओं और क्लबों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। लेकिन इसके लिए शहर में कोई भी जगह उपलब्ध नहीं है। लंबे समय से शहरवासी शहर में एक ऑडिटोरियम बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसके निर्माण के लिए प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शहर के लोगों केे लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए पहले बरवाला रोड पर एकमात्र सैनी भवन ही विकल्प था। लेकिन यहां पर बीते दिनों अस्थायी तौर पर नगर काउंसिल का दफ्तर तबदील कर दिया गया है। अब लोगों के लिए इकलौता नगर काउंसिल का सामुदायिक केंद्र ही बचा है, लेकिन यहां पर भी रोजाना शादी और अन्य समारोह होने के कारण यह पहले से ही व्यस्त रहता है। इसलिए आजकल लोगों को मजबूरी में शादी या अन्य कार्यक्रमों के लिए महंगे होटलों, मैरिज पैलेस और निजी स्कूलों के ऑडिटोरियमों में ही जाना पड़ा है। जो कि महंगे होने के कारण हरेक व्यक्ति के बस की बात नहीं है।
जानकारी के मुताबिक शहर में कई ऐसे क्लब और संस्थाएं हैं जो रुटीन में संगीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाते रहते हैं। इनको पर्याप्त जगह न मिलने के कारण भारी परेशानी आती है।
विज्ञापन

इस संबंधी आए दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने वाले वाईपीएस चौहान ने बताया कि वह हर साल म्यूजिकल नाइट के अलावा अन्य मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित करवाते हैं। इसके लिए उनको शहर में कोई जगह नहीं मिलती। शुरुआती दौर में उनकी ओर से सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम करवाए जाते हैं लेकिन वहां पर सभी सुविधाएं न मिलने के कारण अब उनको निजी होटलों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उनके कार्यक्रम में पहुंचे हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों और नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी को शहर में ऑडिटोरियम बनाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही शहर में ऑडिटोरियम हॉल बना दिया जाएगा।
इस बारे में स्टार एकेडमी की चेयरपर्सन प्रिया सिंह और अंजलि आस्था ने बताया कि उनकी ओर से समय-समय पर शहर में नाट्य, एक्टिंग और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इनके लिए उनको ऑडिटोरियम की जरूरत होती है। लेकिन अब उनको नगर काउंसिल के सामुदायिक केंद्रों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
जल्द बनाया जाएगा ऑडिटोरियम
शहर के लोगों की ऑडिटोरियम की मांग जायज है। अभी लोग केवल सामुदायिक केंद्र पर ही निर्भर हैं। विधानसभा चुनाव होने के बाद जल्द ही शहर में एक ऑडिटोरियम बनाने की योजना बनाई जाएगी। इसके बाद लोगोें को कार्यक्रम आदि करवाने में दिक्कत नहीं आएगी। - रणजीत सिंह रैडी, प्रधान, नगर काउंसिल, डेराबस्सी।
विज्ञापन

कैपशन-डेराबस्सी म्यूनिंसिपल कम्यूनिटी सेंटर का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें