मोहाली में निर्जला एकादशी श्रद्घापूर्वक मनाई गई। इस संबंध में शहर के सभी मंदिरों में पूजा पाठ के बाद आयोजन किए गए। मंदिरों के बाहर ठंडे व मीठे पानी की छबील, खरबूजों और फलों का लंगर लगाया गया। इसके अलावा शहर के कई फेजों और सेक्टरों, मार्केटों में भी छबीलें लगाईं गईं।
फेज-3बी2 की मार्केट में दुर्गा सेनेटरी ने छोले कुल्चों का लंगर और ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। गांव शाहीमाजरा के श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर में लगाई गई छबील में पार्षद अशोक कुमार झा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ छबील में सेवा की। इस मौके पर प्रधान राम कुमार शर्मा, वीरपाल, पंडित इंद्रमणि त्रिपाठी और हर्ष वर्मा मौजूद रहे।
फेज-4 में श्री सनातन धर्म मंदिर के बाहर प्रधान देसराज गुप्ता की देखरेख में छबील और फलों का लंगर लगाया गया। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में प्रधान व पार्षद आरपी शर्मा और सुरेश गोयल की देखरेख में छबील लगाई गई।
फेज 3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में सुबह पूजा पाठ के बाद ठंडे व मीठे पानी की छबील और फलों का लंगर लगाया गया। इस दौरान प्रधान प्रेम शर्मा समेत मेंबरों ने सेवा की। फेज-5 स्थित श्री हरि मंदिर में प्रधान महेश मनन की देखरेख में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर इलाके के पार्षद अरुण शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे और सेवा की।
सेक्टर-70 गांव मटौर स्थित प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर, फेज 3बी1 और फेज-3ए स्थित श्री वैष्णों माता मंदिर, फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर और गायत्री शक्ति पीठ, फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, फेज-7 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, फेज-9 स्थित दोनों शिव मंदिरों, फेज-10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, फेज-11 स्थित
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-66 स्थित श्री शिव मंदिर, सेक्टर-67 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, दुर्गा महिला मंडल जुझार नगर के अलावा शहर व आसपास के गांवों में स्थित मंदिरों में निर्जला एकादशी श्रद्घापूर्वक मनाई गई।