फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल का इंतजार होगा खत्म, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में ओपीडी जल्द होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। नौ साल के लंबे इंतजार के बाद अब न्यू चंडीगढ़ में कैंसर के मरीजों को बेहतर इलाज मिलने लगेगा। मेडिसिटी में बनाए गए उत्तर भारत के सबसे आधुनिक होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। इस माह के आखिर या मई के पहले सप्ताह में अस्पताल में ओपीडी समेत कैंसर की जांच से जुड़ी सुविधाएं मिलने लगेंगी। इससे पंजाब समेत आसपास के सात राज्यों के कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में ओपीडी व अन्य सुविधाओं की शुरुआत के लिए संस्थान नेे तैयारियां कर पूरी ली हैं। संस्थान के निदेशक समेत अन्य अधिकारियों ने मंगलवार और बुधवार दो दिन लगातार दौरा कर सभी सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही केंद्र से हरी झंडी मिलेगी, अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि परमाणु ऊर्जा विभाग के सहयोग से टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की एक इकाई द्वारा न्यू चंडीगढ़ में 40547 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। वर्ष 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका शिलान्यास किया था। यहां कैंसर के मरीजों के लिए विभिन्न सुविधाओं से युक्त 300 बेड होंगे, जिसके लिए पंजाब सरकार ने 50 एकड़ जमीन मुफ्त में दी है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मरीजों को इस अस्पताल का लाभ मिलना है। हालांकि यह प्रोजेक्ट काफी देरी से चल रहा है, क्योंकि पहले इसके टेंडर में देरी हुई। इसके बाद कंस्ट्रक्शन मैटीरियल से लेकर कई दिक्कतें आईं लेकिन अब प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

कैंसर के थर्ड स्टेज मरीजों को भी मिलेगा इलाज
अस्पताल में कैंसर के थर्ड स्टेज के मरीजों का भी इलाज होगा। मरीजों के लिए रेडियोथैरेपी, रेडियोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, मेमोग्राफी एवं फिजियोथैरेपी तक की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पिछले आठ साल से इस अस्पताल का निर्माण चल रहा है, जिसमें पहले चरण का काम पूरा हो गया है। बता दें कि यह अस्पताल उत्तर भारत का सबसे आधुनिक एवं बड़ा अस्पताल है। पहले चरण में मरीजों को ओपीडी की सुविधा के साथ कैंसर से जांच संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। मरीजों को उनकी जगह से लाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के प्रांगण में एंबुलेंस की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं।
मरीजों के ठहरने का भी इंतजाम
यहां डॉक्टरों और नर्सों के लिए रिहायशी छात्रावास और फैकल्टी के लिए रिहायश की सुविधा होगी। इसके अलावा अस्पताल में विशेष तौर पर बनाई गई धर्मशाला में कैंसर के मरीजों और उनके परिजनों के लिए ठहरने की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए रहने की व्यवस्था होने से उन्हें राहत मिलेगी। पंजाब सरकार के पास पंजाब के सभी जिलों में कैंसर पीड़ितों का रिकॉर्ड है। उम्मीद है कि इससे मरीजों का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें