फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली और खरड़ में नशे की होम डिलीवरी करने पहुंची नाइजीरियन युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने मोहाली और खरड़ में नशे की होम डिलीवरी करने वाली 28 वर्षीय एक नाइजीरियन युवती को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान फेथहाल निवासी विकास नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर युवती की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। फिलहाल उसके खिलाफ मटौर थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया है। इस संबंधी एंबेसी को भी पत्र लिखकर सूचित किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरह सचेत है और पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियन युवती नशे की सप्लाई करने इलाके में आ रही है। इस पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार की अगुवाई में टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई। लोहड़ी की रात होने के कारण युवती मार्केट के पास पार्क में अपने ग्राहक को नशे की सप्लाई देने गई तो पुलिस पार्टी वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती की तलाशी ली तो उससे एक किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मटौर थाने में केस दर्ज कर लिया। एसएसपी ने बताया कि हेरोइन की मार्केट में कीमत लाखों में हैं। यह नशा तस्करी का बड़ा मामला है। युवती से पूछताछ कर उसकी नशे की सप्लाई की चेन को तोड़ा जाएगा।
खुद को हेयर ड्रेसर बताया, पासपोर्ट से खुलेगा राज
एसएसपी ने कहा कि युवती ने पूछताछ में बताया है कि वह काफी समय से हेरोइन सप्लाई कर रही थी। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वह कितनी बार इलाके में आ चुकी है। युवती के मुताबिक वह हेयर ड्रैसर का काम करती है। हालांकि पुलिस की टीम दिल्ली जा रही है, जो उसका पासपोर्ट और अन्य चीजें कब्जे में लेगी और जांच में पता चलेगा कि वह किस आधार पर भारत आई थी। साथ ही एसएसपी ने बताया कि युवती से जब भी सख्ती से पूछताछ करते हैं तो वह यहीं बोलती है कि उसे अंग्रेजी ठीक से नहीं आती। इसलिए पुलिस को पूछताछ में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें