फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीयः न घोड़ी और न बैंड बाजा...दुल्हन ले गए राजा, चार लोगों की बरात, एक घंटे में हो गई शादी

Thu, 16 Apr 2020 02:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, लांडरा/बनूड़
विज्ञापन
लॉकडाउन में हुई शहीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहां पूरे देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन करके कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। वहीं ऐसी मुसीबत की घड़ी में लोग पूरा सहयोग दे रहे हैं। यहां तक की लोग अपने जीवन के यादगार पल विवाह जैसे समारोह भी बहुत ही साधारण तरीके से आयोजित कर रहे हैं। इसके मद्देनजर दो परिवारों ने लॉकडाउन के दौरान अलग मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


जी हां, बनूड़ के वार्ड नंबर-11 में स्थित बाजीगर बस्ती में हरियाणा के जिला अंबाला के गांव नेतला से एक दूल्हे की बारात चार लोगों के साथ एक गाड़ी में पहुंची। यहां आने के बाद बिल्कुल साधारण तरीके से एक घंटे में विवाह की रस्में पूरी करके दूल्हा अपने साथ दुल्हन को ब्याह कर ले गया। वहीं इस साधारण विवाह में लड़की के परिवार की ओर से भी किसी रिश्तेदार को नहीं बुलाया गया। इस मौके पर फेरे पूरी रस्म के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बनूड़ के वार्ड-11 में रहने वाले सोहन लाल की बेटी अनीता का विवाह साधारण तरीके हुआ है। इस विवाह में दोनों पक्षों के परिवारों ने आपसी सहमति से सादा विवाह करने का फैसला किया था। इसके बाद दूल्हा समेत चार लोगोें की बारात बुलाकर विवाह संपूर्ण किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम से बनवाए चार बारातियों के कर्फ्यू पास
इस संबंधी सोहन लाल ने वार्ड-11 के पूर्व काउंसलर भजन लाल से संपर्क किया। इसको लेकर भजन लाल ने मोहाली के एसडीएम से अपील कर चार लोगों की बरात के लिए कर्फ्यू पास जारी करवाए। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे चार लोगों की बारात पहुंची। इसके बाद बारात के चाय-पानी करने के बाद विवाह की रस्म पूरी करवाई गई। इसमें एक घंटे में ही सभी रस्में पूरी करके चार लोगों की बारात एक कार में सवार होकर अंबाला के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें