फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हवाई क्षेत्र के आसपास लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वायु सेना ने मोहाली एयरफील्ड के आसपास बढ़ते पक्षियों के खतरे पर गहरी चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि हवाई संचालन के दौरान पक्षियों से टकराव (बर्ड हिट) किसी भी विमान के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। यह न सिर्फ करोड़ों रुपये के विमान को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पायलट और आम नागरिकों की जान के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन

वायु सेना की इस चिंता पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कोमल मित्तल ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में वायु सेना के अधिकारियों, नगर परिषद, पंचायत, ग्रामीण विकास और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में डीसी मित्तल ने साफ शब्दों में कहा हवाई क्षेत्र में पक्षियों की उड़ान रोकना विमानन सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों जैसे पभात, बिशनपुरा, कंडाला, बड़माजरा और जगतपुरा में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में तय की गई रणनीति
मीट की दुकानों पर प्रतिबंध :
एयरफील्ड के आसपास तय क्षेत्र में अब कोई भी मीट शॉप नहीं चल सकेगी।
कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई : नगर परिषद और पंचायत विभाग को नियमित सफाई और निगरानी करने का आदेश दिया गया है।
कबूतरों को दाना डालने पर रोक : एयरफील्ड के नजदीक कबूतरों को दाना डालने या कबूतरबाजी जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।


जिम्मेदारी का बंटवारा:
एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल – शहरी क्षेत्रों की निगरानी
एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर – मोहाली शहर की कार्रवाई
एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता – डेराबस्सी ब्लॉक में अमल
एसी, एमसी मोहाली रंजीव कुमार – नगर निगम स्तर पर कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें