फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार मालविंदर माली गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मालविंदर सिंह माली के खिलाफ अमित जैन नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। आरोप है कि माली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
मालविंदर माली को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली के खिलाफ मामला दर्ज कर सीआईए पुलिस मोहाली ने उन्हें पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। मालविंदर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। मंगलवार को उन्हें मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मालविंदर सिंह माली के खिलाफ अमित जैन नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। आरोप है कि माली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। माली के भाई रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई के खिलाफ झूठा केस बनाया गया है। उनके भाई ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने तो यह कहा था कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके भाई को पटियाला स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दाैरान उन्हें न तो एफआईआर की कॉपी दी गई है और न ही अरेस्ट वारंट दिखाया गया। उन्होंने कहा कि अदालत में पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की। रंजीत ने कहा कि सियासी दबाव के चलते पंजाब सरकार ने उनके भाई के खिलाफ जो झूठा केस बनाया है, जिसे रद्द किया जाए।

सियासी हलचल भी शुरू

वहीं, माली की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है। पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी ने गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं और माली को जल्द रिहा करने की मांग की है। सांसद गांधी ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि वह ऐसे अलोकतांत्रिक और बलपूर्वक कदमों से परहेज करे और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करे।

एरोसिटी थाने में दर्ज हुआ है केस

मालविंदर सिंह के खिलाफ एरोसिटी थाने में बीएनएस की धारा-299ए व 196 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि माली ने फेसबुक पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। बता दें कि माली ने छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। 1980 के दशक में वह पंजाब छात्रसंघ के राज्य महासचिव थे। 1993 में माली को पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) और टाडा (अब निरस्त कानून) के तहत उनके भड़काऊ लेख के लिए गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें डेढ़ महीने बाद हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया था। वर्ष 2016 में रोपड़ में पंजाब सरकार के एक स्कूल में शिक्षक के तौर पर सेवानिवृत्त हुए माली कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सीएम प्रकाश बादल दोनों के सीएम रहते जनसंपर्क अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें