फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सर्पदंश के बाद सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में अलग सा वाकया सामने आया, जिसे डॉक्टरों को भी डरा दिया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक मरीज इमरजेंसी आया जिसे सांप ने डस लिया था। मरीज को जिस सांप ने डसा, वह उसे मारकर साथ अपने साथ ले आया था और आकर डॉक्टर के टेबल पर रख दिया। इस पर पहले तो डॉक्टर डर गए। इसके बाद मरीज के परिजनों को मरे सांप को जंगल में फेंकने के लिए कहा गया। इसके बाद मरीज को एंटी वेनम इंजेक्शन देकर 24 घंटे की ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

गांव बलौंगी निवासी टीकेश कुमार ने बताया कि वह बलौंगी में पुरानी कार बेचने और खरीदने का काम करता है। जहां वह काम करता है, वहीं रहता भी है। मंगलवार सुबह छह बजे वह रसोई की लाइट बंद करने के लिए खड़ा हुआ। जहां उसे एक सांप दिखा, जिसे देख पहले वह डर गया फिर उसने डंडा उठाकर सांप को मार दिया। करीब एक घंटे बाद उसे चक्कर आने लगे और पैर में दर्द उठने लगा। इसकी जानकारी उसने भाई राजकुमार को दी। जब उसने उसके पैर को देखा तो वहां सांप के काटने का निशान था। इस पर वह टीकेश को मरे हुए सांप को लेकर फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें