फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की सख्ती : चलाया सफाई अभियान, होमलैंड हाइट्स सोसाइटी से वसूला पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली ने निवासियों को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल माहौल देने के लिए शहर भर में एक विशेष सफाई और स्वच्छता अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत जहां एक ओर युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगम ने सख्ती बरतनी भी शुरू कर दी है। निगम ने कूड़ा फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है। इसी कड़ी में सेक्टर-70 स्थित होमलैंड हाइट्स सोसाइटी से जुड़े कचरा एकत्र करने वाले पर चालान किया गया। बल्क वेस्ट जनरेटर (बड़ी मात्रा में कचरा पैदा करने वाले) होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने पर मौके पर ही 5,000 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम आयुक्त परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि निगम की फील्ड टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन सफाई अभियान चलाया। इसमें शामिल मुख्य क्षेत्र हैं सेक्टर-64 (फेज-10 मार्केट), फेज-11, सेक्टर-68 और सेक्टर-78, फेज-2 और फेज-6 (सेक्टर-56) की विभिन्न सड़कों से बागवानी कचरा और गंदगी हटाई गई। शहर के लगभग 18 सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों को पूरी तरह सैनिटाइज और साफ किया गया।
विज्ञापन


मशीनी सफाई और वैज्ञानिक निपटान
शहर की मुख्य सड़कों, जैसे पीसीएल लाइट से मटौर रोड और वाईपीएस चौक से जेल रोड तक, मशीनी स्वीपिंग और लिटर-पिकिंग कराई गई। आयुक्त ने फुटपाथों की मैन्युअल सफाई सुनिश्चित करने और हर स्थल की फोटो रिकॉर्डिंग के निर्देश दिए हैं। दारा स्टूडियो और वेरका प्लांट के पास से एकत्र किए गए पत्तों और लिफाफों को वैज्ञानिक निपटान के लिए शाही माजरा भेजा गया है।

रात्रि में भी रहेगी मुस्तैदी
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रात्रि शिफ्ट का विस्तृत रूट प्लान तैयार किया गया है। चंडीगढ़ की ओर जाने वाली सड़कों और सोहाना साहिब से वाईपीएस चौक तक स्वीपिंग मशीनों और जल-जेटिंग वाहनों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें