फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल मैच के फाइनल में मुकंदपुर की टीम ने मारी बाजी, विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चौधरी यूथ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा करवाए वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में मुकंदपुर की टीम ने खेड़ी गुजरां को हराकर ट्रॉफी जीती। क्लब के इस मुकाबले में 25 से अधिक गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उप विजेता को 9100 रुपये की नकद राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

मुकाबले में मुख्य मेहमान डेराबस्सी हलका यूथ कांग्रेस के नेता अमित बावा सैनी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। अमित बावा ने कहा कि खेल हमारे जीवन में ऊर्जा बढ़ाते हैं और खेल से टीम वर्क की भावना पैदा होती है। यह युवकों को नशों से दूर रखने में मददगार है जो कि जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रबंधकों ने सरकार को खेल की तरफ ध्यान देने की मांग करते अमित बावा ने कहा कि वह जल्दी ही खेल मंत्री को मिलेंगे और डेराबस्सी में सभी सुविधाओं वाली स्पोर्ट्स अकादमी खोलने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अमित बावा के अलावा मोहाली के कांग्रेसी नेता गुरबख्श सिंह डांग, प्रवीण मखीजा, हैबतपुर के सरपंच विकास, भागसी गांव के सरपंच नरिंद्र, समगौली के पूर्व सरपंच अनिल राणा और परमजीत पम्मी का सम्मान किया। मुकाबले में भारतीय वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी सुबेग सिंह गुजर ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित किया।
इस मौके पर कर्नल गुरबीर सिंह संधू ने स्थानीय रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान किया। खेड़ी गुजरां में महिला हुनर विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की। पुनसर गांव के बच्चा राम ने महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की। क्लब प्रधान जसवीर कुमार ने कहा कि आने वाले समय में क्लब महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए हर संभव मदद करेगा। मुकाबलों के प्रबंधन का काम पंच देसराज, बिट्टू, सतपाल, जसविंद्र, तरसेम, रामलाल, क्लब के सदस्य राजकुमार, रमेश, मनजीत, गुरचरण, बंटी, प्रवीन कुमार और निर्मल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें