फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोग्राम अफीम समेत मोटरसाइकिल चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक नशा तस्कर को दो किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह निवासी जौलां कलां, लालड़ू के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक कैंटर चालक अफीम की सप्लाई करने के लिए मोहाली की तरफ आ रहा है। इसके बाद एसटीएफ ने फेज-22 में वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया। इस दौरान आरोपी को मोटरसाइकिल पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से दो किलो अफीम बरामद कर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ साल 2018 में भी नशा तस्करी का एक केस डेराबस्सी में दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें