फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मदरहुड साइकिलगिरी से दिया फिटनेस को उत्सव बनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर 66 फॉल्कन व्यू में रविवार सुबह कम्युनिटी फिटनेस मॉर्निंग के अंतर्गत मदरहुड साइकिलगिरी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें वजन प्रबंधन, हड्डियों की मजबूती, नियमित व्यायाम, प्रजनन स्वास्थ्य और दीर्घकालिक बीमारियों से बचाव के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। आयोजन में 130 से अधिक लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सामूहिक ऊर्जा के साथ फिटनेस को उत्सव का रूप देना था। जुंबा, एरोबिक्स, योग, साइक्लिंग, वॉकाथॉन, हुला हूप, स्टापू, बैडमिंटन, रस्सी कूद और भांगड़ा जैसी गतिविधियों ने हर उम्र के प्रतिभागियों को आकर्षित किया। इस पहल ने न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर दिया, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी केंद्र में रखा।

साइकिलगिरी की अध्यक्ष और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनैना बंसल ने कहा कि यह फिटनेस मॉर्निंग सिर्फ गतिविधियों का संगम नहीं थी, बल्कि यह एक ऐसा मंच था जहां महिलाएं प्रेरित हुईं, सराही गईं और स्वास्थ्य को लेकर सशक्त महसूस कर सकीं। ऐसे छोटे प्रयास समाज में बड़े बदलाव की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन


गर्भधारण से पहले और बाद की फिटनेस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एकावली गुप्ता ने बताया कि मजबूत पेल्विक फ्लोर और कोर मसल्स न केवल डिलीवरी को आसान बनाते हैं, बल्कि प्रसव के बाद शीघ्र रिकवरी और संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। मूवमेंट ही मेडिसिन है। यही संदेश इस आयोजन के माध्यम से देना हमारा उद्देश्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें