mobile tower on wheels in dehradun
- फोटो : amar ujala
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई जिला जल सप्लाई-सेनिटेशन व बिजली विभाग की मीटिंग में मंगलवार को रिहायशी क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने और बिजली की समस्या का मामला उठाया गया। इस दौरान मेंबरों का तर्क था कि प्रशासन इन चीजों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि लोगों को इसके चक्कर में परेशान होना पड़ रहा है। हालात काफी दयनीय हो गए हैं।
मीटिंग में गैर सरकारी मेंबर व मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि शहर में नामी प्राइवेट टेलीफोन कंपनी की तरफ से पार्कों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कंपनी को पार्कों में टावर लगाने की अनुमति कैसे दी गई। क्योंकि पार्कों के पैसे मकान के अलाटियों से अलग तौर पर लिए गए होते हैं। जबकि गमाडा की पॉलिसी भी इसके विपरीत है। वर्मा ने मीटिंग में बताया कि गमाडा के अधिकारी ने उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ 13 साइटों की फिजीबिल्टी रिपोर्ट दी गई थी। पर इसकी कोई इजाजत गमाडा की तरफ से नहीं दी गई। एडीसी अमनदीप कौर ने इस मौके बताया कि टावर लगाने की इजाजत उनसे पहले एडीसी पूनमदीप कौर की तरफ से दी गई थी। इस पर वर्मा ने कहा हि क्या इस बात की जांच की गई है क्या जहां पर टावर लगाए हैं। वहां के लिए ही उन्हें अनुमति दी गई थी या फिर अन्य जगहों पर। इसका अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
स्कूलों व डिस्पेंसरी में पानी भरने का मुद्दा उठा
मीटिंग में विनीत वर्मा ने सोहाना स्कूल व डिस्पेंसरी में बारिश का पानी भरने का मामला भी उठाया। साथ ही मांग रखी कि इस स्थिति में सुधार किया जाएग। हालांकि इस मामले की जिम्मेदारी विभिन्न विभाग एक दूसरे पर डालते रहे। हालांकि मीटिंग में मौजूद अधिकारियों ने इसके लिए वहां हुए अवैध निर्माण को जिम्मेदार बताया। एडीसी ने कब्जे हटाने के आदेश अधिकारियों को दिए।
जल्द टूटेंगे बालमखीरे
मीटिंग में सड़कों पर हादसों का सबब बने बालमखीरों का मामला भी उठा। इस पर गमाडा अधिकारियों ने कहा कि अगली मीटिंग तक सभी सड़कों पर लगे बालमखीरों को हटा दिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी।
बिजली की समस्या का मुद्दा छाया
जिला सलाहकार कमेटी की मीटिंग में बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा ने शहर में लटकते तारों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि तार हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि सभी तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मीटिंग में लो वोल्टेज का मुद्दा भी उठाया। ऐसे में इलाकों में और ट्रांसफार्मर लगाए जाए। उन्होंने वार्ड-3 में नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। मटौर निवासी परमदीप सिंह ने बिजली का मामला भी उठाया।