फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली का शहरी इलाका मतदान में पिछडा, गांवों में हुआ बंपर मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले के तीनों विधानसभा हलकों में कुल 66.72 फीसदी मतदान हुआ है। जो कि पिछले चुनाव से 5.1 फीसदी कम है। डेराबस्सी हलके में सबसे ज्यादा 69.25 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि खरड़ और मोहाली में क्रमश: 66.17 और 64.76 फीसदी मतदान रहा है। हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि मोहाली और खरड़ में शहरी एरिया की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान हुआ है। यह मतदान किसके पक्ष में रहता है, इस पर से 10 मार्च को मतगणना वाले दिन पर्दा उठेगा। हालांकि सभी राजनीतिक दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी में शहरी क्षेत्रों में 71.46 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 67.92 मतदान दर्ज किया गया है। हलका डेराबस्सी में डेराबस्सी समेत जीरकपुर और लालड़ू तीन मुख्य शहर हैं। इनमें कुल 2,88 लाख मतदाता हैं। जबकि मोहाली विधानसभा हलके में स्थिति बिल्कुल विपरीत रही। यहां ग्रामीण और शहरी मतदाताओं के मतदान का अंतर 16 फीसदी का अंतर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में 73.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि शहरी क्षेत्रों में 57.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शहरी एरिया में मतदान कम होने की वजह मौजूदा विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। क्योंकि कम मतदान मौजूदा विधायक या सरकार के पक्ष में माना जाता है। मोहाली विधानसभा हलके में मोहाली एकमात्र बड़ा शहर है, लेकिन यहां मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। खरड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 70.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि शहरी क्षेत्रों में 59.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि सभी हलकों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है।
विज्ञापन

कुल मतदान पर एक नजर
कुल मतदान -- 66.72 फीसदी
विधानसभा हलका डेराबस्सी 69.25 फीसदी
विधानसभा हलका मोहाली में 64.76 फीसदी
विधानसभा हलका खरड़ में 66.17 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें