फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Search Operation: मोहाली की तीन बड़ी सोसायटियों में पंजाब पुलिस की दबिश, 20 संदिग्ध हिरासत में, 21 लाख रुपये बरामद

Thu, 09 Jun 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़

सार

पुलिस का यह सर्च ऑपरेशन सुबह 5 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला, जिसमें पुलिस को 10 ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियां, 18 ग्राम अफीम के अलावा सात हथियार मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मोहाली पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमले और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पंजाब पुलिस ने गुरुवार को सुबह शहर की तीन नामी रिहायशी सोसायटियों ईडन कोर्ट, जलवायु टावर और होमलैंड में ताबड़तोड़ सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया जबकि 18 ग्राम अफीम, सात विभिन्न तरह हथियार और 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की। 

विज्ञापन


बरामद नकदी के बारे में पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया है। वहीं, ब्लैक फिल्म लगे 10 वाहन भी जब्त किए। सर्च अभियान डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में चलाया गया। इसमें मोहाली, श्री फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ पुलिस के करीब 150 जवान और तीनों जिलों के एसएसपी मौजूद रहे। पुलिस टीमें गुरुवार तड़के पांच बजे ही तीनों सोसायटियों में पहुंच गईं थीं। इस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे और कुछ पार्क में सैर कर रहे थे। 

भारी पुलिस बल को देखकर सभी हैरान हो गए। पुलिस अधिकारियों ने एक के बाद एक टॉवर में जाकर फ्लैटों की डोर बेल बजाकर जांच की और फ्लैटों में मौजूद लोगों के दस्तावेज जांचे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया और बिना सत्यापन (वेरिफिकेशन) किराए पर के रहने वालों को नोटिस जारी किए। इस दौरान कुछ लोग सुबह जल्दी तैयार होकर नौकरी पर जा रहे थे, जिनकी चेकिंग पुलिस अधिकारियों ने सोसायटी के गेट पर की। फ्लैटों की चेकिंग के अलावा पुलिस अधिकारियों ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग तक को खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर एसएसपी को एक-एक सोसायटी की जांच की जिम्मेदारी दी थी
डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ किराएदार बिना पुलिस सत्यापन फ्लैटों में रह रहे हैं। यह बात भी सामने आई है कि कुछ लोगों ने फ्लैट लेकर आगे किराए पर दिए हुए हैं। पुलिस ऐेसे लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि अपराधी किस्म के लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। इस सर्च अभियान की खास बात यह थी कि तीनों जिलों के एसएसपी को एक-एक सोसायटी की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।  

अपराधियों की सुरक्षित पनाहगाह बनीं बड़ी सोसायटियां
मोहाली जिले में 30 हजार से भी अधिक फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से काफी खाली पड़े हैं। इस बात का अपराधी पूरा फायदा उठाते हैं और यहां आकर आराम से किराए पर कमरा लेकर छुपे रहते हैं फिर मौका देख वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। इस बात का खुलासा पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के आरोपियों के पकड़े जाने पर हुआ था। 

उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वह मोहाली की एक नामी सोसायटी में ठहरे थे। इसी तरह अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड के आरोपी भी जलवायु टावर में रुके थे। गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगुनप्रीत ने उन्हें यहां पर ठहराया था क्योंकि वह यहीं पर किराए पर मकान लेकर रहता था। उसकी भूमिका सामने आने बाद वह ऑस्ट्रेलिया भाग गया। इसके अलावा खरड़ में पुलिस ने दबिश देकर कुछ गैंगस्टर दबोचे थे। जीरकपुर के पीर मुछल्ला में भी फ्लैट में रह रहे एक गैंगस्टर को मुठभेड़ में मारा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें